AAP Social Media Coordinator List: आप पार्टी ने 21 राज्यों में की सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटरों की नियुक्ति, छत्तीसगढ़ में इस दिग्गज नेता को मिली जिम्मेदारी, देखें एमपी-यूपी में किन नेताओं को मिली कमान /image: IBC24 file
नई दिल्ली/रायपुर। AAP Social Media Coordinator List: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम सहित 21 राज्यों लिए सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटरों (AAP Social Media Team) की नियुक्ति की है। जिसका आदेश आप पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता ने जारी किया है। आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ में पार्टी ने अन्यतम शुक्ला (Anyatam Shukla ) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाया है। वहीं मध्यप्रदेश से अभिलाषा जैन और यूपी में विपिन कुमार पाठक को कमान सौपी गई है।
आपको बता दें कि अन्यतम शुक्ला फ़िलहाल छत्तीसगढ़ में पार्टी के सोशल मीडिया विभाग देख रहे हैं।
देखें किन नेताओं को मिली कमान (AAP Social Media Coordinator List)
The Aam Aadmi Party hereby announces the appointment of State Social Media Coordinators. pic.twitter.com/9dCAGLhh29
— AAP (@AamAadmiParty) September 12, 2026