(SS Retail IPO GMP/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: SS Retail IPO GMP: इस सप्ताह शेयर बाजार में इस सप्ताह कई कंपनियों के IPO दस्तक दे रहे हैं। इनमें SS Retail का मेनबोर्ड आईपीओ भी शामिल हैं। कंपनी का इश्यू 16 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। कंपनी इस IPO के जरिए कुल 500 करोड़ रुपये से जुटाने की योजना बना रही है। इसमें 360 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 140 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल हैं। IPO को लेकर ग्रे मार्केट (SS Retail IPO GMP) में भी हलचल देखने को मिल रही है और निवेशकों की नजर इसकी लिस्टिंग पर बनी हुई है।
SS Retail IPO के लिए प्रति शेयर 403 रुपये से 424 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी ने एक लॉट में 35 शेयर रखे हैं। इस हिसाब से ऊपरी प्राइस बैंड पर एक लॉट खरीदने के लिए निवेशकों को 14,840 रुपये लगाने होंगे। आनंद राठी एडवाइजर्स लिमिटेड को IPO का बुक रनिंग लीड मैनेजर बनाया गया है, जबकि KFin Technologies को रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी के शेयर की लिस्टिंग BSE और NSE दोनों एक्सचेंज पर होने की उम्मीद है।
ग्रे मार्केट में SS Retail IPO को फिलहाल मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, IPO का GMP (SS Retail IPO GMP) करीब 106 रुपये प्रति शेयर है। मौजूदा प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर से तुलना करें तो यह करीब 25 प्रतिशत के संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत देता है। इससे पहले IPO का न्यूनतम GMP करीब 30 रुपये प्रति शेयर बताया गया था।
SS Retail की स्थापना 2016 में हुई थी और कंपनी करीब नौ साल से कारोबार कर रही है। यह मोबाइल फोन, मोबाइल एक्सेसरीज और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बेचती है। कंपनी महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गोवा और गुजरात में कारोबार करती है। इसके प्रमुख ब्रांडों में SS Mobile, Mobile Exchange Wala और The Mobile Space शामिल हैं। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने Olineo Nexus India Private Limited में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी। कंपनी के पास फिलहाल करीब 689 कर्मचारी हैं। IPO में योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत और NII के लिए 15 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।