(Zomato CoD Charges/ Image Credit: AI-generated)
बिजनेस: Zomato CoD Charges: अगर आप जोमैटो से खाना मंगाते समय ऑनलाइन भुगतान के बजाय कैश ऑन डिलीवरी चुनते हैं तो अब आपको अतिरिक्त पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Zomato ने कुछ Cash on Delivery यानी CoD ऑर्डर पर अलग से शुल्क लेना शुरू किया है। बताया जा रहा है कि यह चार्ज कम से कम 5 रुपये है, जबकि कुछ जगहों पर ग्राहकों से करीब 20 रुपये तक लिए जा सकते हैं। जिससे अब ऑनलाइन के बजाय कैश पेमेंट (Zomato CoD Charges) करते है तो आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।
Zomato पर ऑर्डर करते समय ग्राहक को सिर्फ खाने की कीमत ही नहीं देनी होती। बिल में डिलीवरी चार्ज, प्लेटफॉर्म फीस, खाने के सामान पर GST और डिलीवरी पार्टनर फीस पर लागू GST जैसे शुल्क शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा रेस्टोरेंट पैकिंग चार्ज भी कुछ ऑर्डर में जोड़ा जाता है। अब यदि Cash on Delivery पर अतिरिक्त शुल्क (Zomato CoD Charges) भी लगाया जाता है तो ऑनलाइन पेमेंट की तुलना में कैश से ऑर्डर करना थोड़ा महंगा पड़ सकता है। हालांकि, हर ऑर्डर पर लगने वाले शुल्क की राशि अलग हो सकती है।
Zomato ने अपनी कमाई बढ़ाने के लिए इस साल मार्च में प्लेटफॉर्म फीस में भी बदलाव किया था। इसे 12.50 रुपये से बढ़ाकर 14.90 रुपये किया गया था। फिलहाल कंपनी के मोबाइल ऐप पर प्लेटफॉर्म फीस 14.99 रुपये दिखाई जा रही है, जिस पर GST अलग से लागू होता है।
Zomato के मुकाबले Swiggy की ओर से Cash on Delivery के लिए अलग शुल्क लगाए जाने की ऐसी शुरुआत की खबर सामने नहीं आई है। दूसरी ओर क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Zepto को लेकर कुछ ग्राहकों ने कैश पेमेंट वाले ऑर्डर पर 25 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क लगने की बात कही है। हालांकि, Zomato के नए CoD चार्ज को लेकर कंपनी (Zomato CoD Charges) की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसलिए इस शुल्क को लेकर अंतिम स्थिति स्पष्ट होने के लिए कंपनी की आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा।