शहीद औरंगजेब के परिवार से मिलने पहुंची रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण

शहीद औरंगजेब के परिवार से मिलने पहुंची रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण

शहीद औरंगजेब के परिवार से मिलने पहुंची रक्षामंत्री  निर्मला सीतारमण
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: June 20, 2018 8:23 am IST

पुंछ। जम्मू कश्मीर में आतंकियों द्वारा किडनैप कर मारे गए सेना के जवान शहीद औरंगजेब के परिवार से मुलाकात करने रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण आज जम्मू-कश्मीर के पुंछ गयी हैं। इस दौरान रक्षामंत्री बहुत देर तक शहीद परिवार के साथ रही। इस मुलाकात के बाद  सीतारमण ने कहा की ये परिवार देश के लिए प्रेरणा देने वाला है। 

 

 

 

ज्ञात हो की जम्मू में लगातार सीजफायर की घोषणा हो रही थी उसके बावजूद आतंकी जवानों को अपना निशाना बनाने में लगे थे।  सीजफायर की जैसे ही घोषणा हुई आतंकियों ने सबसे पहले औरंगजेब को अपना निशाना बनाया था। 

 

 

बता दें कि ईद मनाने अपने घर जा रहे औरंगजेब को आतंकियों ने पुलवामा के कालम्पोरा के पास किडनैप किया था। और उसी दिन 14 जून की शाम पुलिस और सेना के संयुक्त दल ने औरंगजेब का शव कालम्पोरा से करीब 10 किलोमीटर दूर गुस्सु नाम के एक गांव में बरामद किया था. उनके सिर और गर्दन पर गोलियां मारी गई थी। 

 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में