स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही: अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष पर भारत

Ads

स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही: अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष पर भारत

  •  
  • Publish Date - October 16, 2025 / 07:04 PM IST,
    Updated On - October 16, 2025 / 07:04 PM IST

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्ष से उत्पन्न स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, ‘‘तीन बातें स्पष्ट हैं-पहली, पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों को पनाह देता है और आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करता है। दूसरी, अपनी आंतरिक विफलताओं के लिए पड़ोसियों को दोष देना पाकिस्तान की पुरानी आदत है।’’

जायसवाल ने कहा, ‘‘और तीसरी, पाकिस्तान इस बात से नाराज है कि अफगानिस्तान अपने क्षेत्रों पर संप्रभुता का इस्तेमाल कर रहा है।’’

भाषा देवेंद्र पारुल

पारुल