झारखंड में गांजा के साथ छह लोग गिरफ्तार

झारखंड में गांजा के साथ छह लोग गिरफ्तार

झारखंड में गांजा के साथ छह लोग गिरफ्तार
Modified Date: February 3, 2026 / 07:50 pm IST
Published Date: February 3, 2026 7:50 pm IST

मेदिनीनगर, तीन फरवरी (भाषा) झारखंड के दो जिलों से छह लोगों को 17.50 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है जिनमें से चार लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पलामू में तीन महिलाओं सहित चार लोगों को 8.6 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम ने सोमवार को मधुशाला कॉलोनी के एक घर से गिरफ्तारियां कीं।

एसपी रेशमा रामेसन ने बताया कि जब्त किए गए गांजे का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग छह लाख रुपये है।

एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि झारखंड के गोड्डा जिले में महागामा पुलिस थाना क्षेत्र के अमजोरा गांव में छापेमारी के बाद लगभग 6.10 लाख रुपये मूल्य के कुल 8.94 किलोग्राम गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

भाषा तान्या संतोष

संतोष


लेखक के बारे में