घने कोहरे के चलते दर्दनाक हादसा, नहर में जा गिरी अनियंत्रित कार, 6 की मौत, 5 घायल
घने कोहरे के चलते दर्दनाक हादसा, नहर में जा गिरी अनियंत्रित कार, 6 की मौत, 5 घायल
नोएडा: पूरे देश में इन दिनों ठंड का कहर लगातार जारी है। ठंउ के चलते जहां एक ओर लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं, वहीं दूसरी ओर घने कोहरे के चलते लोग सड़क हादसों के भी शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही मामला देश की राजधानी नई दिल्ली से लगे ग्रेटर नोएडा इलाके से आई है। रविवार रात लो विजिबिलिटी के चलते एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार 11 लोग एक अर्टिका कार में सवार होकर संभल से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान दनकौर के पास उनकी कार नहर में जा गिरी। बताया गया कि हादसे के वक्त इतना घना कोहरा था कि तीन फीट की दूरी तक भी दिखाई नहीं दे रहा था। इस लिहाज से आशंका जताई जा रही है कि लो विजिबिलिटी के चलते एक ड्राइवर नहर को जज नहीं कर पाया और कार नहर में जा गिरी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Gautam Buddha Nagar Police: Six dead and five injured after a car fell into a canal in Dankaur, late last night. https://t.co/pyIzlMcwrX pic.twitter.com/e1V9a00JYF
— ANI UP (@ANINewsUP) December 30, 2019
Read More: सराफा कारोबारी से 10 तोला सोना सहित लाखों की लूट, विरोध करने पर मारी गोली
इनकी हुई मौत
महेश
किशनलाल
नीरेश
रामखिलाड़ी
मल्लू
नेत्रपाल
Read More: छात्रा से छेड़छाड़ करना बस कंडक्टर को भारी, परिजनों ने कर दी पिटाई, देखिए लाइव वीडियो

Facebook


