दिल्ली के कालकाजी में निर्माण कार्य के दौरान हुई झड़प में प्रॉपर्टी डीलर की मौत

दिल्ली के कालकाजी में निर्माण कार्य के दौरान हुई झड़प में प्रॉपर्टी डीलर की मौत

दिल्ली के कालकाजी में निर्माण कार्य के दौरान हुई झड़प में प्रॉपर्टी डीलर की मौत
Modified Date: September 20, 2026 / 08:39 pm IST
Published Date: September 20, 2026 8:39 pm IST

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी में एक इमारत के निवासियों के बीच संपत्ति से जुड़े कथित विवाद को लेकर हुई हाथापाई में 42 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई और उनका छोटा भाई घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 19-20 सितंबर की मध्यरात्रि को हुई इस घटना के सिलसिले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मृतक की पहचान कालकाजी निवासी मनजीत सिंह उर्फ बंटी के रूप में हुई है। पुलिस और उनके परिवार के अनुसार, वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे और अपनी पत्नी, दो बच्चों, मां, भाई और बहन के साथ रहते थे।

अधिकारियों ने बताया कि परिसर में निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद के बाद इमारत के भूतल और तीसरी मंजिल के निवासियों के बीच बहस हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।

पुलिस ने कहा कि मारपीट के दौरान मनजीत और उनके छोटे भाई दिलबाग सिंह को कथित तौर पर चोट आईं और उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां मनजीत को मृत घोषित कर दिया गया। दिलबाग को बाद में छुट्टी दे दी गई।

परिजन का आरोप है कि मारपीट के दौरान कई लोगों ने मनजीत को घेरकर पिटाई की।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और दो महिलाओं समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में