घने कोहरे के चलते दर्दनाक हादसा, नहर में जा गिरी अनियंत्रित कार, 6 की मौत, 5 घायल

Ads

घने कोहरे के चलते दर्दनाक हादसा, नहर में जा गिरी अनियंत्रित कार, 6 की मौत, 5 घायल

  •  
  • Publish Date - December 30, 2019 / 04:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

नोएडा: पूरे देश में इन दिनों ठंड का कहर लगातार जारी है। ठंउ के चलते जहां एक ओर लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं, वहीं दूसरी ओर घने कोहरे के चलते लोग सड़क हादसों के भी शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही मामला देश की राजधानी नई दिल्ली से लगे ग्रेटर नोएडा इलाके से आई है। रविवार रात लो विजिबिलिटी के चलते एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: शहर सरकार बनाने कांग्रेस की अहम बैठक, पार्षदों और महापौर पद के दावेदारों से वन टू वन चर्चा करेंगे पर्यवेक्षक

मिली जानकारी के अनुसार 11 लोग एक अर्टिका कार में सवार होकर संभल से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान दनकौर के पास उनकी कार नहर में जा गिरी। बताया गया कि हादसे के वक्त इतना घना कोहरा था कि तीन ​फीट की दूरी तक भी दिखाई नहीं दे रहा था। इस लिहाज से आशंका जताई जा रही है कि लो विजिबिलिटी के चलते एक ड्राइवर नहर को जज नहीं कर पाया और कार नहर में जा गिरी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read More: रेप आरोपी ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी, पेशी पर लेजाने वाले दो आरक्षक सस्पेंड, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Read More: सराफा कारोबारी से 10 तोला सोना सहित लाखों की लूट, विरोध करने पर मारी गोली

इनकी हुई मौत
महेश
किशनलाल
नीरेश
रामखिलाड़ी
मल्लू
नेत्रपाल

Read More: छात्रा से छेड़छाड़ करना बस कंडक्टर को भारी, परिजनों ने कर दी पिटाई, देखिए लाइव वीडियो