दिल्ली महिला आयोग के छह कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित

Ads

दिल्ली महिला आयोग के छह कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित

  •  
  • Publish Date - October 19, 2020 / 11:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली महिला आयोग की हेल्पलाइन 181 के तीन कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आयोग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आयोग के बयान के अनुसार हेल्पलाइन का संचालन नारायणा इलाके से किया जा रहा है, जहां 36 परामर्शदाता काम करते हैं।

बयान के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए छह कर्मचारियों में से दो सुपरवाइजर हैं, जबकि चार अन्य हेल्पलाइन परामर्शदाता हैं। सभी को उनके घरों में पृथक रहने के लिये कहा गया है और कार्यालय को अच्छी तरह संक्रमण मुक्त किया गया है।

हेल्पलाइन की शाम की पाली के कर्मचारियों को घर से काम करने के लिये कहा गया जबकि सुबह की पाली में पर्याप्त साफ-सफाई रखी जा रही है और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जा रहा है।

आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, ”बीते पांच साल के दौरान हमारी हेल्पलाइन पर लाखों कॉल आई हैं। लॉकडाउन के दौरान भी हमारी टीम ने लगातार जरूरतमंदों को मदद प्रदान की। अब तक हमारे छह कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। फिर भी हमारी हेल्पलाइन अपना काम कर रही है। पर्याप्त साफ-सफाई रखी जा रही है और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जा रहा है। ”

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश