बालोतरा जिले में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत: पुलिस

Ads

बालोतरा जिले में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत: पुलिस

  •  
  • Publish Date - February 27, 2026 / 07:26 PM IST,
    Updated On - February 27, 2026 / 07:26 PM IST

जयपुर, 27 फरवरी (भाषा) राजस्थान के बालोतरा जिले में शुक्रवार शाम सड़क हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई जबकि कई व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बालोतरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह ने कहा, “सरवड़ी गांव के पास एक बस के आगे चल रहे ट्रेलर से टकराने पर छह लोगों की मौत हो गई।”

राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा सरवड़ी गांव के पास हुआ जब स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। अधिकारियों के अनुसार हादसा भीषण था और बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।

भाषा पृथ्वी संतोष

संतोष