झारखंड: दो सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत

Ads

झारखंड: दो सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 26, 2025 / 05:35 PM IST,
    Updated On - September 26, 2025 / 07:25 PM IST

जमशेदपुर/गिरिडीह, 26 सितंबर (भाषा) झारखंड के पूर्वी सिंहभूम और गिरिडीह में शुक्रवार को दो सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार ये दुर्घटनाएं पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा और गिरिडीह के बड़कीटांड इलाके में हुईं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तड़के पूर्वी सिंहभूम जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर झरिया मोड़ के पास कोलकाता से जमशेदपुर की ओर आ रही एक कार एक भारी वाहन के पिछले हिस्से से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया, “मृतकों के शव क्षतिग्रस्त वाहन से निकाल लिये गए।”

शवों को बाद में पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया।

गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक विमल कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग पर बड़कीटांड जंगल के पास एक यात्री वाहन तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गया, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि शवों को गिरिडीह सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश