लद्दाख में कोविड-19 के छह नए मामले

लद्दाख में कोविड-19 के छह नए मामले

लद्दाख में कोविड-19 के छह नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: July 8, 2021 11:07 am IST

लेह, आठ जुलाई (भाषा) लद्दाख में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के छह नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,143 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 23 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 19,756 हो गई।

केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण से इस अवधि में किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक कुल 204 लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में से तीन-तीन मामले करगिल और लेह जिले से सामने आए हैं। लद्दाख में अब 183 मरीजों का उपचार चल रहा है।

भाषा स्नेहा नरेश

नरेश


लेखक के बारे में