सिक्किम में भूस्खलन के बाद मलबे में फंसे छह व्यक्तियों को निकाला गया

सिक्किम में भूस्खलन के बाद मलबे में फंसे छह व्यक्तियों को निकाला गया

सिक्किम में भूस्खलन के बाद मलबे में फंसे छह व्यक्तियों को निकाला गया
Modified Date: May 17, 2024 / 10:41 pm IST
Published Date: May 17, 2024 10:41 pm IST

गंगटोक, 17 मई (भाषा) सिक्किम के पचे पाकयोंग जिले में भूस्खलन के बाद मलबे में फंसे छह मजदूरों को कई घंटे के बाद निकाल लिया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ये मजदूर नये जिला प्रशासनिक परिसर (डीएसी) के निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे, तभी बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे भूस्खलन हो गया, जिसमें वे फंस गए।

अधिकारियों ने कहा कि कई एजेंसियों ने मिलकर काम किया और सभी छह व्यक्तियों को निकाल लिया गया।

जिला कलेक्टर ताशी चोफेल ने बचाव कार्यों में शामिल सभी लोगों के अथक प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

भाषा अमित पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में