श्रीनगर में होटल में लिफ्ट गिरने से छह पर्यटक घायल

Ads

श्रीनगर में होटल में लिफ्ट गिरने से छह पर्यटक घायल

  •  
  • Publish Date - April 24, 2026 / 10:52 AM IST,
    Updated On - April 24, 2026 / 10:52 AM IST

श्रीनगर, 24 अप्रैल (भाषा) श्रीनगर में शुक्रवार को एक होटल में लिफ्ट गिरने से छह पर्यटक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह घटना शहर के हैदरपुरा इलाके में एक नवनिर्मित होटल में हुई।

अधिकारियों ने बताया कि घायल पर्यटकों को बरज़ुल्ला स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

भाषा यासिर शोभना

शोभना