SVC 63 Release Date/Image Credit: IBC24 File Photo
SVC 63 Release Date: मुंबई: अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी पेडिपल्ली के साथ एक्शन पर आधारित उनकी आगामी फिल्म SVC 63 अगले साल ईद पर रिलीज होगी। यह फिल्म श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स बैनर के तहत बनाई जा रही है। फिल्म का निर्माण दिल राजू कर रहे हैं। तमिल अभिनेत्री नयनतारा इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग मुंबई में इस सप्ताह की शुरुआत में शुरू हुई। फिलहाल फिल्म का नाम साझा नहीं किया गया है।
सलमान ने ‘इंस्टाग्राम’ पर शूटिंग की तैयारियों का वीडियो साझा किया है। उन्होंने लिखा, ‘थोड़ा दूर की सोचनी चाहिए, (SVC 63 Release Date) इसीलिए ईद की घोषणा की गई है… चिंता मत करो, इस वाली का भी बताएंगे, जब सही समय आएगा… धैर्य रखो, थोड़ा सा सब्र… मेरे जितना ही इंतजार करना पड़ेगा, बाहरहाल जो आपका हाल है वो ही मेरा भी हाल है।’
इससे पहले भी ईद पर खान की फिल्म रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें ‘वांटेड’ (2009), ‘दबंग’ (2010), ‘बॉडीगार्ड’ (2011), ‘बजरंगी भाईजान’ (2015), ‘सुल्तान’ (2016), ‘किक’ (2014) और ‘भारत’ (2019) शामिल हैं। (SVC 63 Release Date) इस फिल्म का निर्माण शिरीष और कुलदीप राठौर कर रहे हैं, जबकि रफी काजी सह-निर्माता हैं।
पैडिपल्ली ‘येवडू’, ‘ऊपिरी’, ‘महर्षि’ और ‘वरिसु’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। दक्षिण सिनेमा की सबसे जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक नयनतारा ने शाहरुख खान के साथ 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। (SVC 63 Release Date) नयनतारा की फिल्मों में ‘चंद्रमुखी’, ‘गजनी’, ‘बिल्ला’, ‘राजा रानी’ और ‘विश्वासम’ शामिल हैं। सलमान खान की आगामी फिल्म मातृभूमि है, जो 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुए संघर्ष पर आधारित है।
इन्हे भी पढ़ें:-