मुजफ्फरनगर में विवाद के बाद लिपिक की पीट-पीटकर हत्या

Ads

मुजफ्फरनगर में विवाद के बाद लिपिक की पीट-पीटकर हत्या

  •  
  • Publish Date - April 24, 2026 / 03:25 PM IST,
    Updated On - April 24, 2026 / 03:25 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 24 अप्रैल (भाषा) मुजफ्फरनगर के खतौली नगर पालिका परिषद के एक लिपिक की कुछ लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह हत्या खतौली कस्बे में लिपिक की स्कूटी और एक ई-रिक्शा की आपस में टक्कर होने से उपजे विवाद के बाद हुई।

उसने बताया कि लिपिक की पहचान चंकी भारद्वाज (26) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को खतौली पुलिस थाना क्षेत्र के पास हुए विवाद के बाद उन पर हमला किया गया था।

भारद्वाज को हमले में गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अमृत जैन ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में अंकित और पंकज नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा जांच जारी है।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी