CM Mohan Yadav Latest News | Photo Credit: IBC24
भोपाल: CM Mohan Yadav Latest News मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी है कि आज रात 9 बजे एक महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करूंगा। आज रात 9 बजे मैं सोशल मीडिया पर लाइव रहूंगा। हालांकि मोहन सरकार ने स्पष्ट नहीं किया है कि किस विषय पर चर्चा करेंगे।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि ‘प्रिय प्रदेशवासियों, आज रात 9 बजे मैं सोशल मीडिया पर लाइव में एक महत्वपूर्ण विषय को लेकर अपनी बात आप सभी से साझा करूंगा।’
प्रिय प्रदेशवासियों,
आज रात 9 बजे मैं सोशल मीडिया पर लाइव में एक महत्वपूर्ण विषय को लेकर अपनी बात आप सभी से साझा करूंगा।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 24, 2026
आपको बता दें सीएम मोहन यादव इससे पहले कभी रात में लाइव नहीं आए है, ये उनका पहली बार है जब वो सोशल मीडिया पर प्रदेशावासियों को सोशल मीडिया पर लाइव आकर संबोधित करेंगे।
बता दें कि सीएम मोहन यादव के इस ऐलान के बाद अब प्रदेशवासियों की उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर वह कौन-सा मुद्दा है, जिस पर लाइव आकर चर्चा की जाएगी। हालांकि इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि सीएम मोहन यादव किस विषय पर चर्चा करेंगे उन्होंने अपने सोशल मीडिया यही कहा है कि एक महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करूंगा।