नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, छह युवकों पर मामला दर्ज

Ads

नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, छह युवकों पर मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - July 1, 2021 / 01:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

जींद, एक जुलाई (भाषा) नौकरी दिलाने का झांसा देकर हरियाणा के रोहतक के एक होटल में आधा दर्जन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

सिविल लाइन थाना इलाके की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी अंकित नाम के युवक से जान पहचान थी। अंकित ने उसे नौकरी का झांसा देकर उसके साथ रोहतक के एक होटल में दुष्कर्म किया। गत दिवस फिर अंकित शहर में आया और एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत में उसने बताया कि इस दौरान अंकित ने अपने दोस्त लाखनमाजरा निवासी मंगल, दीपक तथा तीन अन्य को बुला लिया, जहां पर उसे बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।

महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि महिला ने छह युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पीड़िता की शिकायत पर मंगल, दीपक, अंकित को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं. नीरज

नीरज