राष्ट्रीय राजधानी में आकाश साफ रहने का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी में आकाश साफ रहने का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी में आकाश साफ रहने का अनुमान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: October 7, 2021 12:01 pm IST

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को आकाश साफ रहने और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

सुबह आठ बजे शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 116 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है। उल्लेखनीय है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक 0 से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

मौसम कार्यालय ने बताया कि शहर में वातावरण में आर्द्रता का स्तर 85 फीसदी दर्ज किया गया। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में