इंडिगो के विमान के भीतर धुआं दिखा; बेंगलुरु हवाई अड्डे पर यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

Ads

इंडिगो के विमान के भीतर धुआं दिखा; बेंगलुरु हवाई अड्डे पर यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 10:33 PM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 10:33 PM IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) बेंगलुरु हवाई अड्डे पर मंगलवार शाम इंडिगो के एक विमान के केबिन में धुआं दिखाई देने के बाद उसमें सवार 230 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इंडिगो ने एक बयान में कहा कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और उन्हें टर्मिनल पर ले जाया गया है, जहां विमानन कंपनी के दल उनकी देखभाल कर रहे हैं।

एयरलाइन ने कहा, ’26 मई 2026 को बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 6017 जब उड़ान भरने के लिए रनवे की ओर बढ़ रही थी, तभी विमान में धुआं दिखाई दिया। सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला गया और सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।’

सूत्रों ने बताया कि ए321 विमान में 230 से अधिक लोग सवार थे।

एयरलाइन ने कहा कि इस उड़ान के संचालन के लिए एक वैकल्पिक (दूसरे) विमान की व्यवस्था की गई है।

घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।

भाषा सुमित माधव

माधव