जम्मू में शिविर में फंदे से लटका मिला सैनिक का शव, जांच जारी

जम्मू में शिविर में फंदे से लटका मिला सैनिक का शव, जांच जारी

जम्मू में शिविर में फंदे से लटका मिला सैनिक का शव, जांच जारी
Modified Date: April 19, 2026 / 01:00 pm IST
Published Date: April 19, 2026 1:00 pm IST

जम्मू, 19 अप्रैल (भाषा) जम्मू में सेना की ‘डॉग यूनिट’ में तैनात एक सैनिक रविवार को सैन्य शिविर के अंदर मृत पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सैनिक तड़के नागरोटा स्थित शिविर के आवासीय क्षेत्र में अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला।

उन्होंने बताया कि शव को चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताओं के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट से आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा।

उन्होंने बताया कि सेना ने विभागीय जांच शुरू कर दी है, जबकि पुलिस ने भी मौत के कारणों की जांच के लिए पूछताछ शुरू कर दी है।

भाषा तान्या शोभना

शोभना


लेखक के बारे में