Cockroach Janta Party Protest : जंतर-मंतर पर बड़ा हंगामा! कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंचे सोनम वांगचुक, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान उस समय हलचल मच गई जब शिक्षाविद् सोनम वांगचुक पहुंचे। उन्होंने छात्रों के समर्थन में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और इसे सुधारने के लिए बड़े बदलाव की जरूरत बताई। उन्होंने युवाओं से आगे आकर व्यवस्था बदलने की अपील भी की।

Cockroach Janta Party Protest : जंतर-मंतर पर बड़ा हंगामा! कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंचे सोनम वांगचुक, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

Cockroach Janta Party Protest / Image SOURCE : x

Modified Date: June 6, 2026 / 03:36 pm IST
Published Date: June 6, 2026 3:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जंतर-मंतर पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन
  • कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में पहुंचे सोनम वांगचुक
  • शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

नई दिल्ली : Cockroach Janta Party Protest :  आज यानी 6 जून को देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर उस समय भारी हलचल देखने को मिली, जब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दिपके के प्रोटेस्ट में मशहूर शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक शामिल होने पहुंचे। छात्रों की समस्याओं और उनकी दुर्दशा को लेकर आयोजित इस प्रदर्शन में पहुंचकर उन्होंने सरकार से छात्रों की भलाई के लिए तुरंत कड़े कदम उठाने की अपील की।

सोनम वांगचुक ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों और छात्रों को संबोधित करते हुए सोनम वांगचुक ने कहा, “निजी तौर पर मुझे विरोध प्रदर्शन करना बिल्कुल पसंद नहीं है, लेकिन जब बात न्याय की हो, तो हमें इसके लिए आगे आना ही पड़ता है।” Cockroach Janta Party Protest : उन्होंने देश की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें अब बड़े और बुनियादी बदलाव करने का समय आ गया है।

सोनम वांगचुक को शिक्षा मंत्री बनने का अनुरोध

इस आंदोलन के दौरान सोनम वांगचुक से देश का शिक्षा मंत्री बनने का अनुरोध किया। हालांकि, उन्होंने राजनीति में आने की संभावनाओं को सिरे से खारिज करते हुए साफ कहा कि उनका राजनीति में प्रवेश करने का कोई इरादा नहीं है। Cockroach Janta Party Protest : वांगचुक ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “मैं चाहता हूँ कि देश के युवा खुद आगे आएं और इस व्यवस्था को बदलने की जिम्मेदारी अपने हाथों में लें।”

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.