Cockroach Janta Party Protest / Image SOURCE : x
नई दिल्ली : Cockroach Janta Party Protest : आज यानी 6 जून को देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर उस समय भारी हलचल देखने को मिली, जब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दिपके के प्रोटेस्ट में मशहूर शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक शामिल होने पहुंचे। छात्रों की समस्याओं और उनकी दुर्दशा को लेकर आयोजित इस प्रदर्शन में पहुंचकर उन्होंने सरकार से छात्रों की भलाई के लिए तुरंत कड़े कदम उठाने की अपील की।
जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों और छात्रों को संबोधित करते हुए सोनम वांगचुक ने कहा, “निजी तौर पर मुझे विरोध प्रदर्शन करना बिल्कुल पसंद नहीं है, लेकिन जब बात न्याय की हो, तो हमें इसके लिए आगे आना ही पड़ता है।” Cockroach Janta Party Protest : उन्होंने देश की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें अब बड़े और बुनियादी बदलाव करने का समय आ गया है।
इस आंदोलन के दौरान सोनम वांगचुक से देश का शिक्षा मंत्री बनने का अनुरोध किया। हालांकि, उन्होंने राजनीति में आने की संभावनाओं को सिरे से खारिज करते हुए साफ कहा कि उनका राजनीति में प्रवेश करने का कोई इरादा नहीं है। Cockroach Janta Party Protest : वांगचुक ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “मैं चाहता हूँ कि देश के युवा खुद आगे आएं और इस व्यवस्था को बदलने की जिम्मेदारी अपने हाथों में लें।”
Sonam Wangchuk arrives at Jantar Mantar to join Cockroach Janta Party protest.
Protesters are demanding the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan over examination-related lapses, reports @vijaita pic.twitter.com/4wMZoCDgpK
— The Hindu (@the_hindu) June 6, 2026