सौरव गांगुली की हालत स्थिर, एक और एंजियोप्लास्टी के बारे में जल्द होगा फैसला: चिकित्सक

Ads

सौरव गांगुली की हालत स्थिर, एक और एंजियोप्लास्टी के बारे में जल्द होगा फैसला: चिकित्सक

  •  
  • Publish Date - January 3, 2021 / 05:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

कोलकाता, तीन जनवरी (भाषा) दिल का ‘हल्का’ दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए बीसीसीआई अध्यक्ष एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का उपचार कर रहे चिकित्सकों ने रविवार को कहा कि उनके स्वास्थ्य संबंधी मानक सामान्य हैं तथा उनकी हालत स्थिर है।

ये भी पढ़ें- 11 मई से 10वीं और 12 मई से शुरू होगी 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, असम …

शनिवार को गांगुली की एंजियोप्लास्टी हुई थी। उनके हृदय की तीन धमनियों में अवरोध पाया गया था जिसे हटाने के लिए उन्हें एक स्टेंट लगाया गया था।

गांगुली जिस अस्पताल में भर्ती हैं, वहां से जारी बुलेटिन में कहा गया, ‘‘बीती रात सामान्य रही और उन्हें बुखार नहीं है। वह अभी सो रहे हैं।’’

इसमें बताया कि गांगुली का रक्तचाप 110/70 है तथा उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 98 फीसदी है।

ये भी पढ़ें- नपुंसक बना देगी कोरोना वैक्सीन, अखिलेश यादव के बाद सामने आया एक और …

चिकित्सकों ने कहा कि गांगुली की स्थिति को देखने के बाद उनकी एक और एंजियोप्लास्टी करने के बारे में फैसला लिया जाएगा।

गांगुली का उपचार कर रहे चिकित्सकों में से एक ने शनिवार को कहा था, ‘‘उनके (गांगुली) हृदय तक जाने वाली तीन प्रमुख धमनियों में अवरोध (ट्रिपल वेसल डिसीज) पाया गया है, इसलिए एक और एंजियोप्लास्टी करने की जरूरत होगी। लेकिन यह उनकी स्थिति पर निर्भर करेगा। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर है।’’

बुलेटिन में कहा गया कि गांगुली का रविवार सुबह ईसीजी भी किया जाएगा।

Read More 13 जिलों में लागू होगा नाइट कर्फ्यू, रात 8 से सुबह 6 बजे तक इन सुविधाओं पर रहेगी पाबंदी, राजस्थान सरकार ने जारी किया निर्देश

सौरव गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।