दक्षिण-पश्चिम मानसून के 13 मई के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर में बढ़ने के आसार

Ads

दक्षिण-पश्चिम मानसून के 13 मई के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर में बढ़ने के आसार

  •  
  • Publish Date - May 7, 2025 / 12:02 AM IST,
    Updated On - May 7, 2025 / 12:02 AM IST

नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) दक्षिण-पश्चिम मानसून के 13 मई के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भारत में मुख्य रूप से मानसून की आधिकारिक घोषणा तब की जाती है जब ये आमतौर पर एक जून के आसपास केरल पहुंचता है।

आमतौर पर मानसून आठ जुलाई तक पूरे देश में प्रवेश कर जाते हैं और 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से वापसी करना शुरू करते है, जबकि 15 अक्टूबर तक मानसून समाप्त हो जाता है।

मौसम विभाग ने पिछले महीने कहा था कि भारत में 2025 के मानसून सत्र में सामान्य से अधिक वर्षा होगी।

भाषा यासिर रंजन

रंजन

ताजा खबर