Pakistani Spy Arrested: एक और देशद्रोही गिरफ्तार… नौसेना भवन से पकड़ में आया जासूस, क्लर्क बनकर पाकिस्तान को देता था खुफिया जानकारी
Pakistani Spy Arrested: एक और देशद्रोही गिरफ्तार… नौसेना भवन से पकड़ में आया जासूस, क्लर्क बनकर पाकिस्तान को देता था खुफिया जानकारी

Pakistani Spy Arrested/ Image Credit: Sachin Gupta X Handle
- नौसेना भवन से पकड़ाया जासूस।
- आरोपी की पहचान विशाल यादव के रूप में हुई।
- शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत किया गिरफ्तार।
- खुफिया एजेंसी की एक महिला हैंडलर प्रिया शर्मा को देता था जानकारी।
जयपुर। Pakistani Spy Arrested: राजस्थान पुलिस की खुफिया शाखा ने दिल्ली में नौसेना भवन के क्लर्क को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया गया कि, आरोपी की पहचान विशाल यादव के रूप में हुई है, जो हरियाणा के रेवाड़ी जिले के पुनसिका का रहने वाला है। जिसे लेकर अब पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि, राजस्थान पुलिस की इंटेलिजेंस विंग ने दिल्ली स्थित नौसेना हेड क्वार्टर में काम करने वाले विशाल यादव को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ भी मिलकर काम करने का आरोप है। मामले में बताया गया कि, वह सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी हैंडलर "प्रिया शर्मा" के कॉन्टेक्ट में था और उसे सीक्रेट सूचनाएं दे रहा था। इसके बदले उसे क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग अकाउंट में पैसा मिल रहा था।
अधिनियम 1923 के तहत गिरफ्तार
पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी-सुरक्षा) विष्णु कांत गुप्ता ने बताया कि यूडीसी विशाल यादव को बुधवार 25 जून को शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत गिरफ्तार किया गया। वह पुनसिका रेवाड़ी (हरियाणा) का रहने वाला है। गुप्ता ने बताया कि पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसियों द्वारा की जाने वाली जासूसी गतिविधियों पर राजस्थान पुलिस की ‘सीआईडी-इंटेलिजेंस’ लगातार निगरानी रख रही थी।
महिला हैंडलर के संपर्क में था
उन्होंने कहा, ‘‘यह जानकारी सामने आई कि नौसेना भवन दिल्ली में ‘डायरेक्टरेट ऑफ डॉकयार्ड’ में कार्यरत विशाल यादव सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की एक महिला हैंडलर के निरंतर संपर्क में था। यह महिला जिसका छद्म नाम प्रिया शर्मा बताया जा रहा है, विशाल को पैसों का लालच देकर नौसेना भवन से सामरिक महत्व की गोपनीय सूचनाएं निकालने के लिए उकसा रही थी।’’
गुप्ता ने कहा, ‘‘प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि विशाल यादव ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था और अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने पाकिस्तान की महिला हैंडलर को संवेदनशील सूचनाएं उपलब्ध करानी शुरू की। वह अपने क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग खाते में ‘यूएसडीटी’ और सीधे अपने बैंक खातों में धनराशि प्राप्त कर रहा था।’’
Pakistani Spy Arrested: उन्होंने बताया, ‘‘संदिग्ध के मोबाइल से मिली चैट और दस्तावेजों से पता चला है कि विशाल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान के दौरान भी नौसेना और अन्य रक्षा संबंधी गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तानी महिला को उपलब्ध कराई थीं।’’ उन्होंने बताया कि विभिन्न खुफिया एजेंसियों द्वारा जयपुर के केंद्रीय पूछताछ केंद्र पर विशाल से संयुक्त रूप से पूछताछ की जा रही है।
राजस्थान पुलिस ने दिल्ली में नौसेना भवन के क्लर्क विशाल यादव को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया। विशाल सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी हैंडलर "प्रिया शर्मा" के कॉन्टेक्ट में था और सीक्रेट सूचनाएं दे रहा था। इसके बदले उसको क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग अकाउंट में पैसा मिल रहा था। pic.twitter.com/X19azrJAhh
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) June 26, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नौसेना भवन से पकड़ा गया जासूस गोपनीय रक्षा दस्तावेज़ों और सूचनाओं को पाकिस्तानी एजेंसी को भेजने की कोशिश कर रहा था।
लेखक के बारे में
Web Title: Spy caught from Naval Bhawan, used to give intelligence information to Pakistan by posing as a clerk

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm