श्रीलंका की नौसेना ने समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में 22 भारतीय मछुआरे पकड़े

Ads

श्रीलंका की नौसेना ने समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में 22 भारतीय मछुआरे पकड़े

  •  
  • Publish Date - February 24, 2022 / 11:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

रामेश्वरम (तमिलनाडु), 24 फरवरी (भाषा) श्रीलंका की नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में 22 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। तमिलनाडु मत्स्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए मछुआरों में से 13 तमिलनाडु के नागापट्टिनम जिले के हैं जबकि शेष मछुआरे पड़ोसी पुडुचेरी के कराईकल के रहने वाले हैं। इन मछुआरों को बुधवार को दो अलग-अलग घटनाओं में गिरफ्तार किया गया।

श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों की दो नौकाओं को भी जब्त कर लिया है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को बुधवार को पत्र लिखकर 29 मछुआरों और मछली पकड़ने वाली 82 नौकाओं की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की है। स्टालिन ने कहा कि दोनों देशों को बातचीत कर इस मुद्दे का स्थायी समाधान ढूंढना चाहिए।

भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश