श्रीनगर: वीपी राधाकृष्णन ने डल झील में शिकारा की सवारी का आनंद लिया

Ads

श्रीनगर: वीपी राधाकृष्णन ने डल झील में शिकारा की सवारी का आनंद लिया

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 01:57 PM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 01:57 PM IST

श्रीनगर, 26 फरवरी (भाषा) उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बृहस्पतिवार को प्रतिष्ठित डल झील में शिकारा की सवारी का आनंद लिया और इस अनुभव को श्रीनगर के शाश्वत आकर्षण एवं प्राकृतिक सुंदरता की एक झलक बताया।

राधाकृष्णन, बुधवार शाम को घाटी की अपनी पहली यात्रा पर यहां कश्मीर पहुंचे। वह बृहस्पतिवार शाम को कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

उपराष्ट्रपति ने ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज (बृहस्पतिवार को) सुबह डल झील में शिकारा की सवारी के दौरान मैंने श्रीनगर के शाश्वत आकर्षण, निर्मल जल और मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव किया।”

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हो रहे परिवर्तन, विशेष रूप से अवसंरचना विकास और बेहतर संपर्क व्यवस्था से वह अत्यंत प्रभावित हैं।

राधाकृष्णन ने कहा, “पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने, प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण और स्थानीय समुदायों के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित करने में प्रशासन के प्रयासों की मैं सराहना करता हूं। ”

उपराष्ट्रपति ने कहा कि इन योजनाओं से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिला बल्कि जम्मू-कश्मीर में शांति, प्रगति और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत भी हुई।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा