एस.एस. राजामौली ने फिल्म ‘वाराणसी’ से प्रियंका चोपड़ा के किरदार की पहली तस्वीर साझा की

Ads

एस.एस. राजामौली ने फिल्म 'वाराणसी' से प्रियंका चोपड़ा के किरदार की पहली तस्वीर साझा की

  •  
  • Publish Date - July 18, 2026 / 03:57 PM IST,
    Updated On - July 18, 2026 / 03:57 PM IST

नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) फिल्म निर्माता एस. एस. राजामौली ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के 44वें जन्मदिन के अवसर पर अपनी आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ से उनके किरदार की पहली तस्वीर साझा की।

इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। यह सात अप्रैल, 2027 को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी 512 ईस्वी के एक ऐसे समुदाय के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके पास एक प्राचीन रहस्य है, जो दुनिया को बचा सकता है।

फिल्म की कहानी के अनुसार, 2027 ईस्वी में ‘शंभवी’ नामक एक क्षुद्रग्रह पृथ्वी से टकराता है, जिससे भीषण तबाही मच जाती है।

राजामौली द्वारा शनिवार को इंस्टाग्राम पर साझा किए गए पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा ‘मंदाकिनी’ के किरदार में नजर आती हैं। पोस्टर में वह काले परिधानों में दिखती हैं।

पोस्टर के साथ राजामौली ने लिखा, ‘‘मुस्कराने पर शालीनता… और न मुस्कराने पर आग। ‘मंदाकिनी’…’

इसके बाद उन्होंने फिल्म के सेट से प्रियंका चोपड़ा की एक और तस्वीर भी साझा की।

‘वाराणसी’ का संगीत एम. एम. कीरवाणी ने तैयार किया है, जिन्हें राजामौली की पिछली फिल्म ‘आरआरआर’ के लिए ऑस्कर पुरस्कार मिल चुका है।

फिल्म का निर्माण श्री दुर्गा आर्ट्स और शोइंग बिजनेस ने किया है।

भाषा

राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल