स्टालिन ने सोनिया गांधी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया

Ads

स्टालिन ने सोनिया गांधी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया

  •  
  • Publish Date - September 1, 2022 / 02:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

चेन्नई, एक सितंबर (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला मायनो के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया।

उन्होंने एक पत्र में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उन्होंने सोनिया गांधी को संबोधित करते हुए पत्र में लिखा, ‘‘ मैं आपकी मां पाओला मायनो के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। मैं उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

स्टालिन ने कहा, ‘‘ मैं कामना करता हूं कि आपकी मां से जुड़ी मधुर स्मृतियां आपको राहत दें।’’

भाषा निहारिका प्रशांत

प्रशांत