मलकानगिरी, 18 जनवरी (भाषा) ओडिशा के मलकानगिरी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ”माल्यबंता महोत्सव” के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 10 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार शाम की है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 20,000 लोगों के बैठने की क्षमता वाले डीएनके मैदान में लगभग 40,000 लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।
अधिकारी ने बताया कि हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं लेकिन सभी की हालत स्थिर बताई जाती है।
सभी घायलों को इलाके के जिला मुख्यालय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
भाषा
साजन साजन मनीषा
मनीषा