आग हादसे से प्रभावितों की हरसंभव मदद करे राज्य सरकार: अशोक गहलोत

आग हादसे से प्रभावितों की हरसंभव मदद करे राज्य सरकार: अशोक गहलोत

आग हादसे से प्रभावितों की हरसंभव मदद करे राज्य सरकार: अशोक गहलोत
Modified Date: September 18, 2026 / 10:29 pm IST
Published Date: September 18, 2026 10:29 pm IST

जयपुर, 18 सितंबर (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को जयपुर के परकोटा शहर में ‘पुरोहित जी का कटला’ का दौरा किया जहां एक दिन पहले भीषण आग लगने से 20 से अधिक दुकानें नष्ट हो गई थीं।

उन्होंने मांग की कि सरकार आग लगने के कारणों की निष्पक्ष जांच करवाए और प्रभावितों की तत्काल हर संभव मदद करे।

गहलोत ने कहा कि घटनास्थल पर अग्निशमन प्रणाली पूरी तरह से चालू हालत में होनी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा न करना ‘गंभीर लापरवाही’ है।

हालांकि उन्होंने समय पर घटनास्थल पर पहुंचने और आग पर प्रभावी ढंग से काबू पाने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और अग्निशमन टीमों की सराहना की।

गहलोत ने संवाददाताओं से कहा, “हादसे से हताश व्यापारियों की पीड़ा है कि राज्य सरकार की ओर से अब तक उनसे मिलने भी कोई नहीं आया। राज्य सरकार के प्रतिनिधियों को पीड़ित व्यापारियों से मुलाकात करके सभी प्रभावितों को अविलंब उचित मुआवजा देना चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि त्रिपोलिया बाज़ार के पुरोहित जी का कटला में बृहस्पतिवार को भीषण आग लग गई थी जिसमें कपड़े, प्लास्टिक का सामान, चूड़ियां और अन्य सामान वाली 20 से अधिक दुकानें व गोदाम जलकर खाक हो गए। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली। भाषा पृथ्वी जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में