शेयर बाजार में जारी है उतार-चढ़ाव, पहले दिन सेंसेक्स में दिखी तेजी, निफ्टी में भी उछाल

शेयर बाजार में जारी है उतार-चढ़ाव, पहले दिन सेंसेक्स में दिखी तेजी, निफ्टी में भी उछाल

शेयर बाजार में जारी है उतार-चढ़ाव, पहले दिन सेंसेक्स में दिखी तेजी, निफ्टी में भी उछाल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: April 27, 2020 5:00 am IST

मुंबई। कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। सप्ताह के पहले कोरोबारी के दिन यानी सोमवार सुबह से सेंसेक्स में तेजी देखने को मिली है। निफ्टी में उछाल है। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था।

Read More News: सीनियर एक्टर संजय मिश्रा ने शेयर किया लाजवाब वीडियो, कहा- ‘तब भी नाचते थे.. अब बस चाल बदल गई है

आज सुबह 9.16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 513.21 अंक यानी 1.64 फीसदी की तेजी के साथ 31840.43 के स्तर पर हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 125.05 अंक यानी 1.37 फीसदी की बढ़त के साथ 9279.45 के स्तर पर खुला।

Read More News: कुलगाम में सेना ने 4 आतंकियों को मार गिराया, ऑपरेशन अब भी जारी
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 535.86 अंक यानी 1.68 फीसदी की गिरावट के साथ 31327.22 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 159.50 अंक यानी 1.71 फीसदी की गिरावट के साथ 9154.40 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं आज सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आने से अर्थव्यवस्था के फिर रफ्तार पकड़ने की उम्मीद निवेशकों में है।

Read More News: कोरोना अपडेट, देश में संक्रमितों की संख्या 27 हजार 892 पहुंची, अब तक 872 ने तोड़ा दम, 6 हजार से ज्यादा मरीज हो चुके हैं ठीक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"