पुरी में कड़ी सुरक्षा के बीच लाखों लोगों ने भगवान जगन्नाथ के ‘सुना बेष’ के दर्शन किए
पुरी में कड़ी सुरक्षा के बीच लाखों लोगों ने भगवान जगन्नाथ के 'सुना बेष' के दर्शन किए
पुरी, 25 जुलाई (भाषा) ओडिशा के पुरी स्थित 12वीं शताब्दी के श्री जगन्नाथ मंदिर के निकट शनिवार को लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों पर विराजमान स्वरूप का ‘सुना बेष’ (स्वर्ण वेश) में दर्शन किया।
मंदिर परंपरा के अनुसार, यह अनुष्ठान प्रत्येक वर्ष आषाढ़ शुक्ल एकादशी के दिन आयोजित किया जाता है। इसमें ‘बहुदा यात्रा’ के बाद तीनों के विग्रहों को उनके-अपने रथों पर विराजमान अवस्था में स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत किया जाता है।
सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच, शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक श्रद्धालुओं को भव्य पोशाक धारण किये देवी-देवताओं के ‘दर्शन’ की अनुमति दी गई।
मंदिर की परंपरा के अनुसार, वर्ष में केवल इसी अवसर पर श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर के बाहर रथों पर विराजमान देवताओं के ‘राजराजेश्वरी बेष’ के दर्शन का अवसर मिलता है। हालांकि ‘सुना बेष’ वर्ष में पांच बार किया जाता है, लेकिन शेष चार अवसरों पर यह अनुष्ठान मंदिर के भीतर संपन्न होता है।
भाषा
शुभम प्रशांत
प्रशांत

Facebook


