नोएडा में शेयर बाजार कारोबारी फ्लैट में मृत मिले

Ads

नोएडा में शेयर बाजार कारोबारी फ्लैट में मृत मिले

  •  
  • Publish Date - July 14, 2026 / 12:24 PM IST,
    Updated On - July 14, 2026 / 12:24 PM IST

नोएडा, 14 जुलाई (भाषा) नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-76 की आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में रहने वाले एक शेयर बाजार कारोबारी का शव उनके फ्लैट से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान राजीव अरोड़ा (68) पुत्र जगनमोहन अरोड़ा के रूप में हुई है। उनका शव उनके कमरे में मिला।

उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि राजीव अरोड़ा शेयर का कारोबार करते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले कुछ समय में उन्हें शेयर बाजार में काफी नुकसान हुआ था और उनकी आर्थिक स्थिति खराब चल रही थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। प्रथम दृष्टया आशंका है कि ब्रेन हेमरेज के कारण उनकी मौत हुई होगी।

भाषा सं मनीषा

मनीषा