Jal Jeevan Mission CG Vidhan Sabha: विधानसभा में जल जीवन मिशन पर हंगामा, सत्ता पक्ष के विधायकों के सवालों में घिरे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, नहीं दे पाएं जवाब

Ads

Jal Jeevan Mission CG Vidhan Sabha: विधानसभा में जल जीवन मिशन पर हंगामा, सत्ता पक्ष के विधायकों के सवालों में घिरे उप मुख्यमंत्री अरुण साव

  •  
  • Publish Date - July 14, 2026 / 11:59 AM IST,
    Updated On - July 14, 2026 / 12:08 PM IST

Jal Jeevan Mission CG Vidhan Sabha: विधानसभा में जल जीवन मिशन पर हंगामा, सत्ता पक्ष के विधायकों के सवालों में घिरे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, नही दे पाएं जवाब /Photo Creadit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • जल जीवन मिशन और रायपुर की पेयजल व्यवस्था को लेकर विधानसभा में जोरदार बहस हुई
  • भाजपा विधायक सुनील सोनी और राजेश मूणत ने सरकार से पानी की आपूर्ति और पाइपलाइन कार्य पर सवाल उठाए
  • डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि सभी नगरीय निकायों से जानकारी मांगी गई है और जल्द समाधान के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी

रायपुर। Jal Jeevan Mission CG Vidhan Sabha: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू हो गई है। दूसरे दिन सदन की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई है। पश्नकाल में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन और जल टैंक निर्माण कार्य के मुद्दे से सदन गरमा गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव सत्ता पक्ष के ही विधायकों से घिरते नजर आएं।

प्रश्नकाल शुरू होते ही विधायक सुनील सोनी ने राजधानी में पेयजल के संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अबतक, जहां-जहां टंकी बनी है, वहीं सबसे ज्यादा टैंकर चलाए जा रहे हैं।

वहीं पूर्व मंत्री और विधायक राजेश मूणत ने सरकार से पूछा कि रायपुर के लोगों के घरों तक नियमित पेयजल कब तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि तीन वार्डों में 24 घंटे पानी की आपूर्ति के लिए दोबारा पाइपलाइन बिछाई गई, लेकिन इसके बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि शहर में करीब 90 हजार अवैध पानी कनेक्शन हैं।

Jal Jeevan Mission CG Vidhan Sabha इस सवालों के जवाब में मंत्री अरुण साव ने आश्वासन दिया कि सभी नगरीय निकाय से इस संबंध में जानकारी मांगी गई है। आश्वासन दिया कि समस्याओं के समाधान के लिए बहुत जल्द योजना बनाई जाएगी।

पश्नकाल जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन और जल टैंक निर्माण कार्य का मामला उठा। विधायक भईया लाल राजवाड़े ने इस मुद्दे को उठाया।

Jal Jeevan Mission CG Vidhan Sabha डिप्टी सीएम अरुण साव ने उनके पश्न का जवाब दिया। मंत्री साव ने कहा कि जांच करने की घोषणा की है। मंत्री अरुण साव ने बताया कि 928 में से 751 टंकी बन कर पूरी हो चुकी। 177 का निर्माण जारी है। 447 टंकी से पानी की आपूर्ति भी शुरू हो चुकी है।

इसी दौरान सदन में भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि क्षेत्र में टंकियां तो बना दी गई हैं, लेकिन उनमें से एक भी टंकी से लोगों को पानी नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ टोटियां लगाई गई हैं, जबकि निर्माण का भुगतान भी किया जा चुका है। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। मंत्री अरुण साव ने सदन में आश्वासन दिया कि यदि इस संबंध में कोई शिकायत या तथ्य सामने आते हैं तो सरकार पूरे मामले की जांच कराएगी।

 

ये भी पढ़ें

विधानसभा में जल जीवन मिशन का मुद्दा क्यों उठा?

विधायकों ने रायपुर में पेयजल संकट, पाइपलाइन निर्माण और जल टंकियों के बावजूद लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिलने का मुद्दा उठाया।

सुनील सोनी ने क्या आरोप लगाए?

उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पानी की टंकियां बन चुकी हैं, वहीं सबसे अधिक टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है।

राजेश मूणत ने सरकार से क्या सवाल पूछा?

उन्होंने रायपुर में नियमित पेयजल आपूर्ति की समयसीमा पूछी और दावा किया कि शहर में करीब 90 हजार अवैध पानी कनेक्शन हैं।

डिप्टी CM अरुण साव ने क्या जवाब दिया?

उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकायों से जानकारी मांगी गई है और समस्याओं के समाधान के लिए जल्द कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

क्या सरकार ने कोई समयसीमा घोषित की है?

फिलहाल सरकार ने कोई निश्चित समयसीमा घोषित नहीं की है, लेकिन जल्द समाधान के लिए योजना बनाने का आश्वासन दिया है।