नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात की तथा राज्य से जुड़े लंबित मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी और विमानन मंत्री नायडू से उनके कार्यालयों में अलग-अलग मुलाकात की।
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री ने तेलंगाना के विकास और राज्य के लंबित मुद्दों पर चर्चा की।
भाषा
राखी मनीषा
मनीषा