नक्सली हमले में शहीद हुए 15 जवानों की शहादत पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

Ads

नक्सली हमले में शहीद हुए 15 जवानों की शहादत पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

  •  
  • Publish Date - May 1, 2019 / 09:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

गढ़चिरौली। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट बॉर्डर के गढ़चिरौली में नक्सलियों की कायरता पूर्ण हरकत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों की शाहदत पर नमन करते हुए कहा है कि मैं इस घृणित हमले की कड़ी निंदा करता हूं। साथ ही नक्सली हमले में शहीद हुए सभी बहादुर कर्मियों को सलाम करता हूं। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। मेरे विचार और एकजुटता शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ऐसी हिंसा करने वाले अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ज्ञात हो कि नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट से पुलिस वाहन को उड़ाया है। ज्ञात हो कि महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सीमा से सटे गढ़चिरौली में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है।इस वारदात में 15 जवान शहीद हो गए हैं। सड़क के बीचो-बीच आईईडी ब्लास्ट के बाद सड़क में गहरा गड्ढा हो गया है।