बिना बाजू की पोशाक पहनने के कारण मंच पर जाने से रोका गया: छात्रा

Ads

बिना बाजू की पोशाक पहनने के कारण मंच पर जाने से रोका गया: छात्रा

  •  
  • Publish Date - April 16, 2026 / 10:23 PM IST,
    Updated On - April 16, 2026 / 10:23 PM IST

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का अभिनंदन करने के लिए उसे मंच पर जाने से रोका गया क्योंकि उसने बिना बाजू वाली पोशाक पहनी थी।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में छात्रा ने बताया कि उसने रविवार को एसआरसीसी में आयोजित ‘मॉक पार्लियामेंट’ सत्र में भाग लिया था, जहां मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

युवा मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि छात्रा को मंत्रालय के किसी प्रतिनिधि ने नहीं बल्कि कॉलेज के ही एक अधिकारी ने रोका था।

एसआरसीसी ने घटना के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, “उन्हें मंत्री का अभिनंदन करने के लिए नामित नहीं किया गया था। संस्था प्रशासन ने उन्हें रोक दिया था क्योंकि वे पहले ही दो बार मंच पर जा चुकी थीं।”

छात्रा ने दावा किया कि उसे मंत्री मांडविया का अभिनंदन करने के लिए कहा गया था।

उसने वीडियो में आरोप लगाया, “हालांकि, जब मंत्रालय के अधिकारियों ने मुझे देखा, तो उन्होंने कहा कि मैं उनका अभिनंदन नहीं कर सकती क्योंकि मैंने बिना बाजू वाली पोशाक पहनी थी। यह सुनकर मुझे शर्मिंदगी महसूस हुई, क्योंकि यह बात मुझे सबके सामने बताई गई थी।”

भाषा

प्रचेता प्रशांत

प्रशांत