झारखंड में चप्पल पहनकर स्कूल आने पर प्रधानाचार्या ने थप्पड़ मारा था, छात्रा की मौत

झारखंड में चप्पल पहनकर स्कूल आने पर प्रधानाचार्या ने थप्पड़ मारा था, छात्रा की मौत

झारखंड में चप्पल पहनकर स्कूल आने पर प्रधानाचार्या ने थप्पड़ मारा था, छात्रा की मौत
Modified Date: October 15, 2025 / 12:05 am IST
Published Date: October 15, 2025 12:05 am IST

गढ़वा (झारखंड), 14 अक्टूबर (भाषा) झारखंड के गढ़वा जिले में एक महीना पहले प्रभारी प्रधानाचार्या ने चप्पल पहनकर स्कूल आने पर जिस छात्रा को कथित तौर पर थप्पड़ मारा था, उसकी मंगलवार को एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चप्पल स्कूल के ‘ड्रेस कोड’ में शामिल नहीं है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 15 सितंबर को दिव्या कुमारी जूते की जगह चप्पल पहन कर स्कूल आई जिस पर प्रभारी प्रधानाचार्या द्रौपदी मिंज ने नियमों का पालन न करने के लिए उसे कथित तौर पर डांटा और थप्पड़ मारा।

शुरुआत में छात्रा ठीक लग थी लेकिन बाद में वह अवसादग्रस्त हो गई। डाल्टनगंज के एक अस्पताल में इलाज के बाद, उसे रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

छात्रा के माता-पिता ने इस संबंध में बरगढ़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

लड़की के ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर उसका शव रखकर जाम लगा दिया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मिंज द्वारा मानसिक प्रताड़ना के कारण दिव्या की मौत हुई और उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से जाम हटाने की अपील की तथा उन्हें आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानाचार्या ने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

भाषा राखी अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में