दिल्ली के स्कूल में बच्चों की मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है.कुछ दिन पहले ही गुरुग्राम के रेयान स्कूल में प्रद्युमन को उसके स्कूल के ही छात्र ने मौत के घाट उतार दिया था। स्कूल में बच्चों के बीच लड़ाई होना आम बात है लेकिन उस लड़ाई का इतना भयानक परिणाम होगा कोई सोच भी नहीं सकता। कल दिल्ली के थाना खजूरी खास इलाके के सादतपुर के इंटर कॉलेज जीवन ज्योति स्कूल में 16 साल के तुषार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई.इस मौत की गुत्थी को हालांकि पुलिस ने कुछ ही घंटो में सुलझा दिया लेकिन जो परिणाम निकल कर सामने आये वो दिल दहलाने वाले थे।
ये भी पढ़े– केंद्रीय बजट एक हाथ से छूट और दूसरे से लूट- अमित जोगी
सोलह साल का तुषार जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में नौवीं क्लास में पढ़ता था. वह गुरुवार को सुबह 8 बजे के करीब स्कूल के लिए घर से निकला था.थोड़ी देर बाद ही उसके परिवार को स्कूल से फोन आया कि वह बेहोश पड़ा हुआ है. स्कूल प्रबंधन तत्काल तुषार को पास के मावी अस्पताल में ले गया जहां डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया.
ये भी पढ़े- अचानक स्कूल पहुंचे चीफ सेक्रेटरी अजय सिंह
आज तुषार के परिजनों ने स्कूल का घेराव किया तब जा कर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली इस पुरे फुटेज को देखने के बाद बेहद ही दर्दनाक मामला सामने आया जिसमें साफ नज़र आ रहा है कि तुषार की हत्या उसके स्कूल के ही कुछ छात्रों ने की है।उस फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चार छात्रों ने बेरहमी से तुषार की पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी डीसीपी नॉर्थईस्ट दिल्ली अजीत के. सिंगला ने कहा है कि पुलिस ने उन छात्रों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि सीसीटीवी में दिख रहा है कि स्कूल के बाथरूम में पांच छात्र जिसमें मरने वाला तुषार भी है.आपस में लड़ रहे हैं और सभी के बीच मारपीट हो रही है उसी समय तुषार बेहोश होकर गिरा और बाथरूम में ही उसकी मौत हो गयी ।
डीसीपी सिंगला ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद आरोपियों पर धारा 304 से बदलकर धारा 302(हत्या) का मुकदमा दर्ज कर दिया है।आपको ध्यान होगा कि कुछ दिन पहले लखनऊ में रितिक नाम के बच्चे पर उसके स्कूल की छात्रा ने ही छुट्टी के चलते जान लेवा हमला किया था।
web team IBC24