छात्र न्याय के हकदार, उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच होनी चाहिए: राहुल

Ads

छात्र न्याय के हकदार, उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच होनी चाहिए: राहुल

  •  
  • Publish Date - July 30, 2026 / 11:28 AM IST,
    Updated On - July 30, 2026 / 11:28 AM IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि छात्र न्याय के हकदार हैं और उनके साथ प्रदर्शन के दौरान हुई कथित बर्बरता की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय की निगरानी में एक स्वतंत्र उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया जाना चाहिए।

राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का एक वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘छात्र न्याय के हकदार हैं। हमारे छात्रों के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय की निगरानी में एक स्वतंत्र उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया जाना चाहिए।’’

राहुल गांधी ने बुधवार को कहा था कि दिल्ली में विद्यार्थियों के साथ हुई ”बर्बरता” के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं और उन्हें पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

उन्होंने यह मांग भी की थी कि उच्चतम न्यायालय की निगरानी में उच्चाधिकार-प्राप्त समिति से जांच कराई जानी चाहिए।

भाषा हक सिम्मी वैभव

वैभव