भर्ती परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ के विरोध में छात्रों ने रांची में ‘मौन जुलूस’ निकाला

भर्ती परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ के विरोध में छात्रों ने रांची में 'मौन जुलूस' निकाला

भर्ती परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ के विरोध में छात्रों ने रांची में ‘मौन जुलूस’ निकाला
Modified Date: August 11, 2026 / 08:49 pm IST
Published Date: August 11, 2026 8:49 pm IST

रांची, 11 अगस्त (भाषा) भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में ‘जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच’ की अगुवाई में छात्रों ने मंगलवार शाम यहां जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक एक ‘मौन जुलूस’ निकाला।

इस मुद्दे पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को 18वें दिन में प्रवेश कर गया और यह जुलूस उसी आंदोलन के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया था।

भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के कामकाज में सुधार, कई परीक्षाओं को रद्द करने तथा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या राज्य के बाहर के उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के एक पैनल से स्वतंत्र जांच कराने की मांग को लेकर छात्र व अभ्यर्थी 25 जुलाई से आंदोलन कर रहे हैं।

अपनी मांगों को लेकर छह प्रदर्शनकारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं, जिनमें से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार को जेपीएससी-जेएसएससी मंच के तहत प्रदर्शनकारी छात्रों और झारखंड सरकार के बीच छठे दौर की वार्ता में कोई नतीजा नहीं निकल सका था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मामले को सुलझाने के प्रति गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया है।

भाषा सुमित अमित

अमित


लेखक के बारे में