कोविड-19 के कारण पर्यटन को होने वाली हानि का पता लगाने के लिए अध्ययन शुरू: केन्द्र

Ads

कोविड-19 के कारण पर्यटन को होने वाली हानि का पता लगाने के लिए अध्ययन शुरू: केन्द्र

  •  
  • Publish Date - February 2, 2021 / 11:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने मंगलवार को कहा कि केंद्र ने कोरोना वायरस महामारी के कारण पर्यटन क्षेत्र को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक अध्ययन शुरू किया गया है।

राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, पटेल ने कहा कि पर्यटन के माध्यम से हुई सृजित आय का रिकॉर्ड मंत्रालय द्वारा नहीं रखा जाता।

पटेल ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय ने जनवरी में ‘भारत और कोरोना वायरस की महामारी: पर्यटन व्यवसाय में शामिल परिवारों को आर्थिक नुकसान और सुधार की नीतियां’ विषय पर अध्ययन करने के लिए राष्ट्रीय प्रायोगिक अर्थव्यवस्था अनुसंधान परिषद को जिम्मा दिया है।

पटेल ने कहा कि इस अध्ययन का एक उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र में महामारी के प्रभाव के कारण अर्थव्यवस्था और घरेलू क्षेत्र की आय में होने वाली कुल हानि और नौकरियों को पहुंचे नुकसान के स्तर का पता लगाना है।

भाषा राजेश राजेश माधव

माधव

माधव