नए साल के पहले दिन ही सोनिया गांधी पर हमलावर हुए सांसद सुब्रह्मणयम स्वामी, ट्वीट कर गिनाए उनके 5 झूठ

Ads

नए साल के पहले दिन ही सोनिया गांधी पर हमलावर हुए सांसद सुब्रह्मणयम स्वामी, ट्वीट कर गिनाए उनके 5 झूठ

  •  
  • Publish Date - January 1, 2020 / 09:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

नई दिल्ली: नए साल की शुरुआत में लोग एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं देने में लगे हुए हैं। लेकिन देश के सियासी गलियारों में नए साल की शुरुआत के साथ ही नए जंग की भी शुरुआत होते दिखाई दे रही है। दरअसल मंगलवार को भाजपा सांसद सुब्रह्मणयम स्वामी ने टीडीके के झूठ के जरिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर अप्रत्यक्ष रुप से निशाना साधा है। स्वामी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि वाजपेयी सरकार की तरफ से नागरिकता आवेदन के मुद्दे को उठाया।

Read More: सीएम बघेल को मंत्री, सांसद और विधायकों ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

सुब्रह्मणयम स्वामी का ट्वीट
1. वाजपेयी सरकार द्वारा नागरिकता आवेदन में नियमितीकरण चूक।
2. कभी भी इतालवी नागरिकता का त्याग नहीं किया।
3. शैक्षणिक योग्यता के बारे में उन्होंने गुमराह किया है।
4. उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि यूके में 1960 के दशक में कहां काम करती थीं।
5. पीएलओ आतंकी लिंक को छिपाया है

Read More: पीएल पुनिया का बड़ा बयान, दो नए जिलों के साथ अब 36 जिला संगठन, अध्यक्षों का होगा चुनाव

Read More: क्या आपने आयकर रिटर्न दाखिल किया है.. अगर नहीं किया है तो आज से लगेगा 10 हजार का जुर्माना

गौरतलब है कि सुब्रह्मणयम स्वामी पहले भी सोनिया गांधी पर कई बार व्यक्तिगत रूप से हमले कर चुके हैं। स्वामी पहले भी कई बार सोनिया गांधी की नागरिकता, शैक्षणिक योग्यता और यूके में काम करने को लेकर सवालिया निशान लगा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि सोनिया गांधी झूठी हैं और उनके पिता हिटलर की सेना में थे।

Read More: बेटे को मंत्री पद देने से नाराज हुए नेताओं ने उद्ध्व सरकार को दिखाए बगवाती तेवर, NCP विधायक ने दिया इस्तीफा