अब नहीं रहे ‘रामायण’ के ‘सुमंत’.. चंद्रशेखर वैद्य का निधन.. भारत छोड़ो आंदोलन में भी ले चुके थे हिस्सा

अब नहीं रहे 'रामायण' के 'सुमंत'.. चंद्रशेखर वैद्य का निधन.. भारत छोड़ो आंदोलन में भी ले चुके थे हिस्सा

अब नहीं रहे ‘रामायण’ के ‘सुमंत’.. चंद्रशेखर वैद्य का निधन.. भारत छोड़ो आंदोलन में भी ले चुके थे हिस्सा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: June 16, 2021 5:41 am IST

मुंबई। टीवी के लोकप्र‍िय सीर‍ियल रामायण के एक और किरदार ने दुनिया को अलव‍िदा कह दिया। मशहूर वेटेरन एक्टर चंद्रशेखर का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार सुबह लगभग 7 बजे अपनी जिंदगी की अंतिम सांसें लीं। चंद्रशेखर ने पॉपुलर टीवी शो रामायण में सुमंत का किरदार निभाया था।

पढ़ें- ट्विटर को बड़ा झटका, IT नियमों का पालन नहीं करने से भारत में इंटरमीडियरी प्लेटफॉर्म का दर्जा खोया

चंद्रशेखर का जन्म 7 जुलाई 1922 में हुआ था। उनकी जिंदगी संघर्षों से भरी रही। 13 साल की उम्र में शादी कर दी गई जिसके चलते सातवीं क्लास के बाद उनकी पढ़ाई छूट गई थी। एक समय ऐसा भी था जब चंद्रशेखर को चौकीदार की नौकरी और ट्रॉली ख‍ींचने का काम काम भी करना पड़ा था। वे भारत छोड़ो आंदोलन का भी हिस्सा रह चुके हैं।

पढ़ें- Tata Hydrogen powered car : पेट्रोल-डीजल को बाय बाय…

रामायण से पहले चंद्रशेखर ने कई फिल्मों में भी काम किया था। वे 1950 के दशक के पॉपुलर एक्टर रह चुके हैं। चंद्रशेखर का पूरा नाम चंद्रशेखर विद्या है। उन्होंने फिल्म औरत तेरी यही कहानी से डेब्यू किया था। यह फिल्म वी शांताराम ने साल 1954 में बनाई थी। उन्होंने लगभग 112 प्रोजेक्ट्स में काम किया था।

पढ़ें- चीन में कभी भी किसी भी सेकंड मारे जा सकते हैं लाखों…

उन्होंने काली टोपी लाल रुमाल, बिरादरी, स्ट्रीट सिंगर और रुस्तम-ए-बगदाद जैसी फिल्मों में अपने अभ‍िनय का लोहा मनवाया. इसके अलावा चंद्रशेखर कटी पतंग, बसंत बिहार और शराबी में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं. चंद्रशेखर ने ही भारतीय सिनेमा में 1964 में रिलीज फिल्म चा चा चा से इस नाम के डांस फॉर्म को इंट्रोड्यूस किया था।

Gold Hallmarking pure gold jewelery : बदल गया नियम..

चंद्रशेखर के बेटे प्रोफेसर अशोक चंद्रशेखर ने अपने पिता के निधन की पुष्ट‍ि की है। अशोक ने बताया कि उनके प‍िता चंद्रशेखर का अंतिम संस्कार बुधवार शाम 3 बजे विले पार्ले श्मशान घाट में किया जाएगा।

 


लेखक के बारे में