23 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, इस राज्य की सरकार ने घोषित ​की गर्मी की छुट्टियां

23 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, इस राज्य की सरकार ने घोषित ​की गर्मी की छुट्टियां

23 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, इस राज्य की सरकार ने घोषित ​की गर्मी की छुट्टियां
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: May 22, 2021 2:10 pm IST

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने स्कूलों के लिए 24 मई से 23 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। राज्य सरकार ने एक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी। पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि राज्य के सभी सरकारी, अर्ध सरकारी और निजी स्कूल इस अवधि में बंद रहेंगे।

Read More: सुबह 9 बजे से 12 बजे तक मटेरियल सप्लायरों को छूट, वैवाहिक कार्यक्रमों में पूरी तरह प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से विद्यार्थियों के लिए स्कूल पहले से ही बंद हैं और अब एक महीने तक शिक्षकों व अन्य कर्मियों के लिए भी स्कूल बंद रहेंगे। मंत्री ने आधिकारिक बयान में कहा कि राज्य सरकार महामारी से लोगों को बचाने के लिए लगातार एहतियाती कदम उठा रही है।

Read More: पुलिस भी रह गई हैरान, जब कमरे के भीतर बिस्तर पर इस हाल में मिले जीजा-साली

सिंगला ने कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से स्कूल बंद हैं और ऐसे में शिक्षक मोबाइल ऐप और टीवी चैनल सहित अन्य माध्यमों से विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं।

Read More: सुबह 9 बजे से 12 बजे तक मटेरियल सप्लायरों को छूट, वैवाहिक कार्यक्रमों में पूरी तरह प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया आदेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"