CBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षाओं के लिए शेड्यूल, देखिए पूरा टाइम टेबल

CBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षाओं के लिए शेड्यूल, देखिए पूरा टाइम टेबल

CBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षाओं के लिए शेड्यूल, देखिए पूरा टाइम टेबल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: September 4, 2020 1:49 pm IST

नयी दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को घोषणा की कि कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए पूरक परीक्षाएं 22 से 29 सितम्बर तक होंगी। बोर्ड ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर परीक्षार्थी सैनिटाइजर साथ लेकर जाएंगे और मास्क पहनेंगे। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने आधिकारिक अधिसूचना में परीक्षा कार्यक्रम का विवरण दिया।

Read More: प्रदेश में आज 1658 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 30 सं​क्रमितों की मौत, 1042 हुए स्वस्थ

इसमें कहा गया है, ‘‘दोनों कक्षाओं के लिए पूरक परीक्षा 22 सितम्बर से शुरू होगी और 29 सितम्बर तक चलेगी। सभी परीक्षार्थियों को पारदर्शी बोतलों में सैनिटाइजर साथ में लाना होगा और मास्क या कपड़े से अपने मुंह और नाक को ढंकना आवश्यक होगा।’’ इससे पहले दिन में सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षायें स्थगित करने के लिये दायर याचिका का उच्चतम न्यायालय में विरोध किया।

Read More: पितृ पक्ष के बाद होगी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी-मोर्चा प्रकोष्ठ की घोषणा, कांग्रेस ने कहा- अंतर्कलह से घबराकर नहीं हो रही नियुक्ति

बोर्ड ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा के लिये सभी आवश्यक कदम उठाये गये हैं। याचिका में 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षाएं कराने के सीबीएसई के फैसले को चुनौती देते हुये कहा गया था कि यह परीक्षार्थिंयों की सेहत के लिये नुकसानदेह होगा। शीर्ष अदालत मामले की अगली सुनवाई 10 सितम्बर को करेगी।

Read More: शेयर बाजार में भारी गिरावट, एक ही दिन में निवेशकों का 2.36 लाख करोड़ रुपए डूबा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"