निजता का अधिकार मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

Ads

निजता का अधिकार मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

  •  
  • Publish Date - August 24, 2017 / 02:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

 

सुप्रीम कोर्ट ने निजता के अधिकार को मौलिक अधिकार माना है। आज 9 जजों की बेंच ने सर्वसम्मति से ये फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, कि निजी सूचना सार्वजनिक होना गलत है और निजता का हनन करने वाले क़ानून ग़लत हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सरकार को झटका लगा है। इस फैसले से आधार  कार्ड योजना पर असर पड़ सकता है, क्योंकि आधार में दी गई जानकारी निजी होती है।निजता के अधिकार का मुद्दा केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं के लिये आधार को जरूरी करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान उठा था। लिहाज़ा अब सबकी नज़रें आधार कार्ड की वैधता पर टिकी हैं। इस मामले में फैसला सुप्रीम कोर्ट की छोटी  बेंच करेगी।